रिपोर्ट -गौरव मिश्रा,
खिचड़ी महोत्सव मनाया गया चित्रगुप्त धर्मशाला में मनाया गया कार्यकम की शुरूआत भगवान चित्रगुप्त की आरती पूजन व गणेश वन्दना से हुई। कार्यक्रम की शुरुवात में बच्चों ने डांस प्रस्तुत कर लोगो को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया यशिका निगम, प्रतीक्षा श्रीवास्तव, महिमा निगम व तान्या सक्सेना सांकृतिक कार्यकम पेश किये। कायस्थ परिवार के बच्चों की प्रतिभाओं को आये हुये विशिष्ठ अतिथियों ने काफी सराहा। युवा कायस्थ महासभा का यह 19 वीं वर्षिकोत्सव समितियों का सम्मान समारोह के रूप में मनाया गया। समिति के पदाधिकारियो ने मोमेन्टो दे कर सम्मानित किया। सांसद निधि से धर्मशाले के ग्राउण्ड का इण्टर लॉकिंग कराया गया। कार्यकम मे 101 लकी ड्रा इनाम भी निकाले गये। प्रथम पुरस्कार 4 कुर्सी मेज द्वितीय-डबल बेड कम्बल व तृतीय ईनाम इले. केटसी सेट के साथ 98 सांत्वना पुरस्कार दिये गये। समारोह में आये हुये लोगो को निःशुल्क प्रशनोत्तरी के माध्यम से प्रति घण्टे इनाम दिये गये। समिति के ओर से कार्यक्रम के दौरान समारोह मे आये सबसे कम उम्र के बच्चे को बालश्री पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं सब से बुर्जुग को कायस्थ पितामह का सम्मान दिया गया। युवा कायस्थ महासभा का 19 वा वार्षिकोत्सव महिला सम्मान, युगुल सम्मान के अन्र्तगत कायस्य समितियों का सम्मान किया गया व मोमेन्टों दिये गये। समितियों चित्रगुप्त समिति गोविंद नगरतव, चित्रगुप्त पूजन सेवा समिति, वालण्टियर मासिक पत्रिका सम्पादक,चित्रगुप्त सभा रामबाग, चित्रगुप्त समाज श्याम नगर,कायस्थ बिरादरी सभा,चित्रांश परिवार कल्याण सेवा समिति संजय गांधी नगर नौबस्ता, चित्रांशी कल्याण समिति विष्णुपुरी, केन्द्रीय चित्रगुप्त समिति गीता नगर, चित्रांश सेवा समिति नौबस्ता,चित्रगुप्त परिवार, चित्रगुप्त सक्सेना परिवार समिति, राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद का सम्मान किया गया। इस तरह से धर्मशाला विकास ही युवा कायस्थ महासभा का प्रमुख उद्देश है। वार्षिकोत्सव मे कानपुर शहर के अलावा आस पास के कस्बो वा जिलो से भी लोग आये। आपस मे मिले जुले हंसी खुशी का एक खुशनुमा महोल बना। राजेश श्रीवास्तव,उमेश निगम (बी. जे. पी), अनिल श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, संजय सक्सेना, दिलीप निगम, दीपक श्रीवास्तव, वीरेश श्रीवास्तव, विजयेन्द्र श्रीवास्तव, पी. के. श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे










