कानपुर नगर, गौरव मिश्रा,

पर्यावरण संरक्षण की सबसे बड़ी आवश्यकता है और बृक्षारोपण ही इसका एकमात्र प्रभावी उपाय है। इसी अवधारणा के तरह कोआपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर के नेतृत्व में उद्यमियों द्वारा कोआपरेटिव इस्टेट कार्यालय परिसर एवं अन्य रिक्त स्थानों में प्रतिवर्ष हजारों फलदार और छायादार पौधे लगाये जाते रहे हैं जिसके कारण औद्योगिक क्षेत्र का प्रदूषण स्तर न्यूनतम रहता है। इसी कड़ी मे सोमवार कोआपरेटिव इस्टेट कार्यालय परिसर में एक खूबसूरत बगीचा विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के 3000 से अधिक पौधों को लगाया गया। इस पर्यावरण सुधार के कार्य में प्रमुख रूप से कोआपरेटिव इस्टेट वूमेन इन्टरप्रेन्योर विंग की महिला उद्यमी सदस्यों, कोआप.इस्टेट यूथ विंग के युवा उद्यमी सदस्यों और कोआपरेटिव इस्टेट के उद्यमियों द्वारा सम्मिलित रूप से पौधारोपण किया गया जिसका शुभारम्भ लोक लेखा समिति उ.प्र. के पूर्व अध्यक्ष अजय कपूर ने पौधा लगाकर किया कोआपरेटिव इस्टेट वूमेन इन्टरप्रेन्योर विंग की प्रेसीडेन्ट रमन कपूर के नेतृत्व में वाइस प्रेसीडेन्ट कुमकुम अग्रवाल, वाइस प्रेसीडेन्ट श्रुति टकरू, जनरल सेक्रेट्री कीर्ति बिजलानी, प्रवक्ता अर्चना अग्रवाल, ज्वाइंट सेक्रेट्री रीना विर्दी, ज्वाइंट सेक्रेट्री रेनू खन्ना, संध्या शर्मा, सूरज आहूजा, प्रियंका सेठी, वीना, अनीता सबलोक, मंजू माहेश्वरी, राजन जुनेजा, राजिन्दर कौर, रेखा विज, सविता सचान, शानू सदाना, श्वेता जायसवाल, ऊषा जैसवाल आदि ने बृक्ष लगाये। इसी प्रकार कोआप.इस्टेट यूथ विंग के कार्तिक कपूर, युवराज अजय कपूर, अभिषेक कपूर, आदित्य गुप्ता, अजय सिंह, अंश कपूर, अंशुल अरोड़ा, अर्पित अवस्थी, चिराग डंग, दीपक वोहरा, गुरसिख पनेसर, हिमांशु जैसवाल, ईशान यादव, जगदम्बा विश्वकर्मा, मानस डंग, मनीष खत्री, मयंक मूलचंदानी, मयंक विज, मो. खालिद, निखिल खन्ना, पार्थ गुप्ता, मानव कटियार, प्रभजोत सिंह, पुलकित सदाना, रजत गुप्ता, रवि शंकर शुक्ला, रिक्की सिंह, रोहन सबलोक, सागर गुप्ता, समनदीप सिंह, सौम्या टकरू, सौरभ कोडवानी, सौरभ सेठी, सौरभ विरमानी, शुभम सबलोक, विपुल ईसरानी, विपुल जैन, स्वास्तिक भट्टाचार्या आदि ने पौधे लगाकर इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता दर्ज की। चेयरमैन विजय कपूर के साथ प्रमुख रूप से उद्यमी प्रवीन पुरी, हरीश ईसरानी, अखिलेश अग्रवाल, अंकुश खन्ना, अनूप कुशवाहा, अंश चन्देल, अरूण जैन, अरविन्द पिपरसेनिया, अशोक जुनेजा, अवधपाल सिंह, अवधेश मिश्रा टिंकू, भीमसेन, बॉबी कपूर, दीपक रामचंदानी, धर्मेन्द्र कक्कड़, घनश्याम ओझा, गिरीश बजाज, गोपाल मिश्रा, गोपाल सदाना, गुरविन्दर सिंह, हरि किशन, हरेन्दर सिंह डिम्पल, हरीश समतानी, अशोक श्रीवास्तव, मनोज सक्सेना, मनोज वोहरा, ओम प्रकाश शर्मा, पम्मी खन्ना, प्रदीप माहेश्वरी, प्रवीन कपूर, प्रेम राज, राजेन्दर गुप्ता, राजेश कत्याल, संदीप मल्होत्रा, सतेन्द्र मोहन धींगरा, शिव कुमार प्रजापति, श्यामलाल मूलचंदानी, सीताराम शुक्ला, सुशील मोहन टकरू, वीरेन्द्र मिश्रा सहित सैकड़ो उद्यमियों ने बृक्षारोपण किया।










