रिपोर्ट – एस पी न्यूज़ ( संवाददाता),
- सांसद रमेश अवस्थी ने फीता काटकर किया सेमिनार का शुभारंभ
कानपुर। शनिवार शहर के छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य एवं ए क्लास की एजुकेशन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वर्ल्ड ऐडेक्स ने बीती 25 जनवरी को नगर के एक निजी सीबीएसई स्कूल प्रांगण में इंटरनेशनल एजुकेशन कैनवाक सेमिनार का भव्य आयोजन संपन्न किया। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद रमेश अवस्थी ने इस आयोजन का शुभारंभ किया। सेमिनार में अमेरिका, जर्मनी, लंदन समेत तकरीबन 30 देश के यूनिवर्सिटी के काउंसलरों ने अपनी भागीदारी की, सेमिनार में शहर के लगभग 30 से अधिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। सी,ओ,ओ आशीष माथुर ने कहा काउंसलरों द्वारा उन्हें विदेश की यूनिवर्सिटी में किस प्रकार की एजुकेशन उपलब्ध हो सकती है, इस बारे में जागरूक किया गया, कार्यक्रम का संचालन वर्ल्ड ऐडेक्स कंपनी की सीईओ मनिका गुप्ता ने किया। एक दिवसीय इस सेमिनार में आईआईटी कानपुर के चीफ सेक्रेटरी ऑफिसर आनंद हांडा, डॉक्टर विकास प्रकाश डॉक्टर रुचि सेठ, सुधांशु राय एवं सौभाग्य मल्होत्रा विशेष अतिथि के रूप में न सिर्फ उपस्थित रहे बल्कि छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए महत्वपूर्ण विषय पर जानकारी उपलब्ध कराई। इस दौरान कंपनी की सीईओ मनिका गुप्ता ने बताया कि इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य शहर के विद्यार्थियों को विदेशों की यूनिवर्सिटी में आसानी से दाखिला मिल सके। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस सेमिनार को संपन्न कराया गया है। वर्तमान में कानपुर में हेड ऑफिस के साथ-साथ उनकी दो ब्रांच अन्य शहरों में संचालित हो रही हैं। आने वाले दिनों में ब्रांचों की संख्या में इजाफा होगा ताकि विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा एजुकेशन से संबंधित लाभ मिल सके। कार्यक्रम में अतुल अग्रवाल, आशीष गुप्ता, आशीष माथुर, आशू यादव, रमनदीप सिंह, ऋषभ कुमार मौजूद रहे।










