रिपोर्ट – अखिलेश मिश्रा,
-प्रथम दिन बच्चों में करायी गयी प्रतियोगिता
-दूसरे दिन चला सांस्कृतिक कार्यक्रम का दौर
-अतिथि के रूप में मौजूद रही आरती गौतम
-विजेता बच्चों का मिला पुरस्कार
-प्राचार्य क्षमा शुक्ला ने दिया धन्यवाद
कानपुर। दक्षिण के उस्मानपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय कान्या में दो दिवसीय वाषिर्क उत्सव धूमधाम से सम्पन्न हुआ। बच्चों ने प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरित करने के लिए क्षेत्रीय पाषर्द आरती गौतम विशेषतौर पर मौजूद थी। वार्षिक उत्सव की कमान स्कूल की समस्त शिक्षकाओं ने संभाल रखी थी।
विद्यालय प्राचार्या क्षमा शुक्ला ने बताया कि प्रत्येक वर्ष विद्यालय में वार्षिक उत्सव का आयोजन होता है। इसी क्रम में स्कूल में भी बुधवार को उत्सव का शुभारंभ हुआ। मां सरस्वती की पूजा अर्चना के बाद प्रथम दिन प्रतियोगता बच्चों के बीच करायी गयी। इसमें बच्चों ने रस्सी कूद, क्रिकेट, बालीबाल, फुटबाल, रिले दौड़, बोली दौड़ जैसी अनेक प्रतियोगिता में उत्साह पूर्वक भाग लिया। विजेता बच्चों का चयन करने के लिए निर्णायक दल भी मौजूद था।
उत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें लड़कियों ने गायन और नृत्य के माध्यम से देश की सांस्कृति की प्रस्तुति की। बच्चों का प्रतिभाग देखकर यहां परिसर में मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजायी। इस दौरान निर्णायक दल ने दो दिनों में हुए प्रतियोगिता में विजयी हुए बच्चों के नाम मंच से घोषित हुए। विजयी बच्चों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
उत्सव के आखिरी दिन यानी गुरूवार को कार्यक्रम समाप्त होने पर प्राचार्या क्षमा शुक्ला ने आएं मेहमानों, अभिभावकों सहित समस्त स्कूल की शिक्षिकाओं का सफल आयोजन कराने के लिए धन्यवार दिया।











