रिपोर्ट – अखिलेश मिश्रा,
बच्चों के भविष्य को संवारने का काम करते हैं शिक्षक-डॉ0 मधुलिका
-गोल्डन पीटल्स किड्स स्कूल का भव्य शुभारंभ
-चिकित्सक, प्रोफेसर और संपादक रहे मौजूद
-निदेशक इंदू अवस्थी ने किया अतिथियों का सम्मान
-अतिथियों दीप जलाकर किया उद्घाटन
-बच्चों के साथ अतिथियों का हुआ फोटो सेशन
कानपुर। समाज में शिक्षकों की भूमिका अह्म है। शिक्षक देश के भविष्य को संवारने का महत्वपूर्ण कार्य करता है। इसलिए समाज में उसका अलग स्थान होता है। स्कूल शुभारंभ के दौरान मुख्य अतिथि वरिष्ठ होम्योपैथिक फिजीशियन डॉक्टर मधुलिका शुक्ला ने कही। अपने संबोधन के दौरान मुख्य अतिथि ने स्कूल प्रशासन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
दीप जलाकर सरस्वती वंदना
शिक्षा की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मंत्रों की ध्वनि के बीच अतिथि डॉक्टर मधुलिका शुक्ला, प्रोफेसर दीपिका शुक्ला, संपादक प्रणमेश बाजपेयी व निदेशक इंदू अवस्थी ने दीप जलाकर शिक्षा के मंदिर का उद्घाटन किया।
अतिथियों का सम्मान
निदेशक इंदू अवस्थी ने अतिथियों का सम्मान किया। इस दौरान स्कूल परिसर में बड़ी संख्या में बच्चों के परिजन भी मौजूद थे। सम्मान के दौरान सभी ने ताली बजाकर अतिथियों के सम्मान में चार चांद लगा दिये।
अतिथियों के साथ हुआ बच्चों का फोटो सेशन
मंचासीन सभी अतिथि अपने संबोधन से बच्चों और उनके परिजनों में शिक्षा के प्रति जागरूकता की उर्जा समाहित कर रहे थे। उत्साहित परिजन भी पीछे नहीं थे। न्यू एडमीशन का सिलसिला भी प्रारंभ हो गया था।
प्रोफेसर दीपिका ने छोटे बच्चों से की बात
महाराणा प्रताप कालेज की प्रोफेसर डॉक्टर दीपिका शुक्ला जो हमेशा बडे़ छात्राओं के बीच रहती है। एकाएक छोटे स्टूडेंट देखकर खुश हो गयी। प्रोफेसर ने कहा कि वे कालेज मे ंहमेशा बड़ो बच्चों के साथ रहती है। आज पहला मौका है कि इतने छोटे बच्चे स्टूडेंट बनकर उनके सामने हैं।
निदेशक इंदू और मोहित अवस्थी ने जताया आभार
स्कूल की निदेशक इंदू और मोहित अवस्थी ने स्कूल सभागार में आए अतिथि और बच्चों के परिजनों का आभार जताते हुए कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि आज सभी लोगों ने हमारा आग्रह स्वीकार किया। आपकी गौरमयी उपस्थिति स्कूल के शिक्षकों का उर्जा प्रदान करेगी।












