जनपद फतेहपुर उत्तर प्रदेश
अवधेश सिंह सूर्यवंशी जिला संवाददाता जनपद फतेहपुर
आज दिनांक 21 सितंबर 2026 को राजकीय महिला स्नातक उत्तर महाविद्यालय बिंदकी फतेहपुर में नवप्रवेशित छात्राओं हेतु एक “अभिविन्यास कार्यक्रम” एवं “अभिभावक, शिक्षार्थी एवं शिक्षक विमर्श कार्यक्रम” का सफल आयोजन प्राचार्य डॉ० सपना पांडेय जी के संरक्षण में मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। जिसमें प्राचार्य महोदय ने अपने उद्बोधन एवं आशीर्वचन में सभी नवागंतुक छात्राओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा बड़ी संख्या में उपस्थित छात्राओं के माता-पिता एवं अभिभावकों का स्वागत करते हुए उनसे छात्राओं एवं महाविद्यालय के संबंध में विचार विमर्श भी किया। प्राचार्य महोदय या नहीं कहा कि अभिभावकों को चाहिए कि कभी-कभी कॉलेज आकर बच्चों को देखें कि उनकी उपस्थिति एवं उपलब्धि कैसी है।

इस कार्यक्रम का सफल आयोजन एवं संचालन महाविद्यालय समारोहक एवं संयोजक डॉ० सुशील कुमार द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से किया गया। डॉ सुशील कुमार ने सत्र 2026- 27 में नवप्रवेशित छात्रों को महाविद्यालय के विभिन्न विषयों के शिक्षकों, नियमों, संस्कृति इत्यादि से परिचित कराते हुए इस कार्यक्रम के रूपरेखा एवं उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया।

महाविद्यालय के सभी शिक्षकगणों यथा- डॉ९ धीरेंद्र सिंह चौहान, डॉ अनुभवा श्रीवास्तव, डॉ० अरविंद कुमार शुक्ला, डॉ० प्रियंका रानी, डा० अल्ताब आलम, डॉ० ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह एवं डॉ० अमित कुमार मौर्य आदि ने अपने-अपने विषयों एवं प्रभार आदि के संबंध में विस्तार से छात्राओं एवं अभिभावकों के समक्ष बताया।
इस कार्यक्रम में नवागंतुक छात्राओं ने अपने अभिभावकों के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में न केवल सहयोग प्रदान किया बल्कि छात्राएं अपने गुरुजनों और महाविद्यालय से संबंधित गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकरी प्राप्त कर लाभान्वित भी हुई।











