बलिया। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश प्रभारी, सह सांसद मा. अरुण भारती जी के साथ रेवती बस स्टैंड बैरिया बलिया ओझा जी मैरेज हॉल में आयोजित दलित चौपाल में सहभागिता कर कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों से आत्मीय संवाद किया।
दलित चौपाल सामाजिक न्याय, सम्मान, अधिकार और भाईचारे की भावना को सशक्त करने का प्रभावी मंच है। समाज के अंतिम पायदान तक सम्मान और अवसर पहुँचाने के संकल्प के साथ सामाजिक समरसता और संगठन की एकजुटता को नई मजबूती मिली कार्यकर्ताओं का उत्साह और अपनापन सदैव नई ऊर्जा प्रदान करता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से धीरेंद्र कुमार मुन्ना राष्ट्रीय प्रवक्ता, राजीव पासी प्रदेश अध्यक्ष लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश पूर्वांचल, रिंकी निषाद प्रदेश सचिव, हरकेश पासवान प्रदेश उपाध्यक्ष, आशुतोष सिंह गहरवार प्रदेश महासचिव, सुनील पासवान प्रदेश महासचिव अखिलेश रॉय जिला अध्यक्ष बलिया श्री राजू पासवान जिला प्रभारी बलिया आशीष पटेल जिला अध्यक्ष वाराणसी सत्यम पाण्डेय प्रदेश सचिव श्री अखिलेश सिंह जिला अध्यक्ष बक्सर आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।








