रिपोर्ट -काशी मिश्रा,
अंबेडकरनगर । अपराध व अपराधियों के ऊपर प्रभावी अंकुश लगाने तथा बरामदगी व वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के द्वारा चलाये जा रहे अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी नगर देवेन्द्र कुमार के निर्देशन में 04 फरवरी 2025 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-399/2024 धारा- 305(5),331(4) बीएनएस. व मु0अ0सं0-26/2025 धारा 305(5),331 (4) बीएनएस. से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1 तुषार गौङ पुत्र रामनेवाज निवासी ग्राम अमिया बाभनपुर थाना बसखारी जनपद अम्बेडकर नगर उम्र करीब 21 वर्ष 2- आनन्द कुमार पुत्र स्व० बलिराम निवासी ग्राम तेन्दुआ पियारेपुर थाना टांडा अम्बेडकर नगर उम्र करीब 18 वर्ष 3- सचिन वर्मा पुत्र रमेश वर्मा निवासी ग्राम अकूतपुर थाना टाण्डा जनपद अम्बेडकर नगर उम्र करीब 23 वर्ष 4-आदित्य तिवारी पुत्र श्री लक्ष्मीनरायण तिवारी निवासी ग्राम बुद्धिपुर थाना टाण्डा जनपद अम्बेडकर नगर उम्र करीब 20 वर्ष 5. विवेक वर्मा पुत्र रामविशुन वर्मा निवासी ग्राम अशरफपुर सादीपुर थाना अलीगंज जनपद अम्बेडकर नगर उम्र करीब 27 वर्ष 6. विशाल वर्मा पुत्र श्री विजय लाल वर्मा निवासी ग्राम अकूतपुर थाना टाण्डा जनपद अम्बेडकर नगर उम्र 22 वर्ष को थाना सम्मनपुर जनपद अ० नगर पुलिस टीम द्वारा समय 05.05 बजे जंगलेश्वर मंदिर जंगल के पास से गिरफ्तार किया गया। सूचना बसखारी थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह मय हमराह मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित विवेचक उ0नि0 रवि यादव के साथ थाना सम्मनपुर पहुंचकर गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण से पूछताछ किया गया तो मु0अ0सं0- 399/2024 धारा-305(5),331(4) बीएनएस. से सम्बन्धित चोरी गये 01 अदद सीपीयू व 01 अदद एसीसी कैमरा चिटबन्दी शुदा थाना सम्मनपुर से प्राप्त हुआ। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण की निशा देही पर मु0अ0सं0-26/2025 धारा 305(5),331(4) बीएनएस. से सम्बन्धित चोरी गये गेंहू की 18 बोरी बहद ग्राम रुद्रपुर भगाही नहर के किनारे परती जमीन पर रखे पुवाल के नीचे से बरामद किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।