गोपी कृष्ण पांडेय के राज्यसभा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में खुशी, स्वागत की तैयारियां तेज
युवाओं में दिख रहा खासा उत्साह, भाजयुमो कार्यकर्ता जुटे स्वागत की तैयारियों में
संगठन के लिए लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे गोपी कृष्ण पांडेय के राज्यसभा पहुंचने पर जमीनी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। उनके राज्यसभा पहुंचने की खबर से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उनके स्वागत की तैयारियां भी जोर-शोर से शुरू हो गई हैं।
स्वागत की तैयारियों में युवाओं की भागीदारी सबसे अधिक नजर आ रही है। युवा नेता मनोज सिंह ने होर्डिंग लगवाने के साथ स्वागत की तैयारियों की जिम्मेदारी संभाल ली है। वहीं वैभव मिश्रा और शुभम गुप्ता भी अपने स्तर से तैयारियों में जुटे हुए हैं।
भाजयुमो के महामंत्री ने दक्षिण क्षेत्र में स्वागत की जिम्मेदारी संभाली है। इसके अलावा अंकुर पांडेय और अनूप तिवारी शीलू भी स्वागत कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सक्रिय रूप से तैयारियों में लगे हुए हैं।
कार्यकर्ताओं का उत्साह और युवाओं की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि गोपी कृष्ण पांडेय के राज्यसभा पहुंचने को लेकर संगठन के जमीनी स्तर पर विशेष उत्साह है।










