रिपोर्ट – गौरव,
अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा उ.प्र. की बड़ी बैठक आज रविवार को प्रदेश कार्यालय कानपुर मे संपन्न हुई। जहां मीडिया प्रकोष्ठ , विधि प्रकोष्ठ, व्यापार प्रकोष्ठ,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ,शिक्षा प्रकोष्ठ समेत अन्य क्षेत्रों के पदाधिकारियों की घोषणा व शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में गोविंद कुशवाहा को जिला महामंत्री का पदभार दिया गया । विधि प्रकोष्ठ से अधिवक्ता देवेंद्र सिंह कुशवाहा व व्यापार प्रकोष्ठ से जितेंद्र शाक्य को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। गौरव कुशवाहा को जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया साथ ही मीडिया टीम में अंकित कुशवाहा,अभिषेक कुशवाहा,गौरव मौर्य, श्यामेश कुशवाहा को भी जिम्मेदारी दी गई।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह कुशवाहा एवं जिलाध्यक्ष अरुण कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई बैठक मे प्रदेश स्तर पर पंकज कुशवाहा को व्यापार प्रकोष्ठ एवं गौरव कुशवाहा को भी अहम पद की जिम्मेदारी दी गई ,कार्यक्रम में सैकड़ों लोगो ने शिरकत की जिसमें विशेष रूप से सौरभ सिंह कुशवाहा प्रदेश प्रवक्ता, गोविंद कुशवाहा जिला महामंत्री, शोभित कुशवाहा,गीतेश कुशवाहा जिलाध्यक्ष,अंकित कुशवाहा,श्री कृष्ण कुशवाहा प्रिंसिपल उपाध्यक्ष,श्याम जी दारा कुशवाहा प्रधान, अभिषेक कुशवाहा,अरुण कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा जादूगर, आलोक कुशवाह,गौरव कुशवाहा, गौरव मौर्य,गौरव कुशवाहा महराजपुर,आलोक कुशवाहा,शिवा कुशवाहा,शिवम कुशवाहा,रमन कुशवाहा,योगेंद्र कुशवाहा,अनीश कुशवाहा,रामनरेश कुशवाहा, नीतेश कुशवाहा,पंकज कुशवाहा,रमन कुशवाहा,शिवम कुशवाहा सचेंडी,हर्षित शाक्य,जितेंद्र शाक्य अधिवक्ता,देवेंद्र कुशवाहा,कुंवर लाल कुशवाहा एवं तमाम अन्य लोगों ने मौजूद रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया।










